केरल में हार के लिए मुझे जिम्मेदार नहीं ठहराया गया : सुधीरन

तिरुवनंतपुरम, 6 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस की केरल इकाई के अध्यक्ष वी.एम. सुधीरन ने सोमवार को कहा कि यह ‘खबरें गलत हैं’ कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के लिए उन्हें ही हार का प्रमुख जिम्मेदार ठहराया गया है।

सुधीरन ने पार्टी की केरल इकाई की दो दिवसीय बैठक के बारे में संवाददाताओं को बताया, “ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। बैठक में केवल सार्थक आत्ममंथन हुआ है। मैं हैरान हूं कि झूठी खबरें फैलाई गई हैं।”

बैठक रविवार को समाप्त हुई थी।

सुधीरन सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।

इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी के विश्वसनीय माने जाने वाले सुधीरन को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के पद से ‘सम्मानपूर्वक विदाई’ देकर केंद्र में कोई ऊंचा पद दिया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, दो दिवसीय कार्यकारी बैठक में खासतौर पर ओमान चांडी गुट ने सुधीरन की जमकर खिंचाई की थी। बैठक में कुछ सदस्यों ने यह भी कहा था कि पार्टी के जीर्णोद्धार के लिए पूरे नेतृत्व को नए नेताओं के लिए जगह खाली कर देनी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, पूर्व गृह राज्य मंत्री रमेश चेन्नीथला और वरिष्ठ नेता ए.के. एंटोनी की भी आलोचना की गई।

मई 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएएफ) को करारी हार का सामना करा पड़ा था। यूडीएएफ को 140 सदस्यीय विधानसभा में महज 47 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा था।

कांग्रेस ने 87 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से उसे केवल 22 सीटें ही हासिल हुईं। पार्टी के दो मंत्रियों समेत कई दिग्गज नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493