देश में पहली बार आयोजित इस कोर्स का आयोजन संयुक्त राष्ट्र शांति विभाग एवं नेशनल डिफेंस मंत्रालय ने मिलकर किया।
इसके तहत 17 देशों के शांतिदूत कमांडर व सैनिक कुल 26 शांतिदूत विशेषज्ञों को व्याख्यान देंगे।
प्रशिक्षण 17 जून तक चलेगा, जिसमें शांति अभियान की अगुवाई, शांति स्थापना संबंधी कानूनी ढांचे, नागरिकों की हिफाजत एवं सैन्य सहायता जैसे 23 विषयों को शामिल किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं ने पूर्व में शांति अभियानों के दौरान जान गंवाने वाले सैनिकों के लिए मौन रखा।
संयुक्त राष्ट्र के डिपार्टमेंट ऑफ पीसकीपिंग ऑपरेशन्स के प्रमुख हर्वे लदसौस ने समारोह में शांति अभियान में लगे चीनी सैनिकों की तारीफ की।
dharmpath.com dharmpath