चेन्नई, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय मुद्रा रुपया सोमवार सुबह डॉलर के मुकाबले 37 पैसे मजबूत हुआ।
सुबह के कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 66.91 रुपये पर खुला और उसके बाद 66.88 रुपये प्रति डॉलर की ऊंचाई पर पहुंच गया।
इसके पहले शुक्रवार को रुपया 67.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी रोजगार के कमजोर आकड़े के मद्देनजर रुपया दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले और मजबूत होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का संदर्भ मूल्य 66.96 रुपया प्रति डॉलर है।
dharmpath.com dharmpath