कश्मीर में विस्फोट, 4 सैनिक, 3 पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर, 6 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को हुए एक विस्फोट में अर्धसैनिक बल के चार जवान तथा तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट पुलवामा शहर में एक वाहन के भीतर हुआ, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के चार जवान और तीन पुलिसकर्मी यात्रा कर रहे थे।

प्रारंभिक रपटों में कहा गया था कि अलगाववादी लड़ाकों ने वाहन पर एक हथगोला फेंका था, लेकिन अब शीर्ष पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन के भीतर दुर्घटनावश आंसू गैस का गोला फट जाने के कारण यह हादसा हुआ।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

इस बीच, सोमवार को राज्य के कुपवाड़ा जिले में राजवर के जंगलों में भी हथियारों से लैस आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493