अम्मान, 7 जून (आईएएनएस)। जॉर्डन के अधिकारियों ने एक दिन पहले पांच खुफिया अधिकारियों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
जॉर्डन के मिनिस्टर ऑफ स्टेट फोर मीडिया अफेयर्स मोहम्मद मोमानी ने सोमवार को कहा कि शुरुआती अंदाजों से यह अकेले किया गया हमला जान पड़ता है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच जारी है।
सोमवार सुबह अल बका शरणार्थी शिविर में खुफिया कार्यालय पर हमला हुआ था।
dharmpath.com dharmpath