मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि नवोदित निर्देशक अक्षत वर्मा के साथ उनकी फिल्म ‘देली बेली’ से अलग है। फिल्म की पटकथा भी अक्षत ने ही लिखी है।
सैफ फिल्म के स्क्रिप्ट-रीडिंग सेशन से निकलते देखे गए थे और इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या यह फिल्म ‘देली बेली’ जैसी है? इस पर उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता। यह थोड़ी अलग है। शायद आपको यह अक्षत से पूछना चाहिए। वह एक बढ़िया निर्देशक हैं। वह न केवल अच्छा लिखते हैं बल्कि आपको अच्छा अभिनय कराना भी सिखाते हैं, इसलिए मैं उत्साहित हूं।”
पिछले साल अप्रैल में ऐसी खबरे थीं कि अक्षत वर्मा जल्द कॉमेडी फिल्म से निर्देशन की शुरुआत करने जा रहे हैं, लेकिन प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें मौका नहीं दिया।
dharmpath.com dharmpath