गोवा : पूर्व मुख्यमंत्री ने नाइजीरियों को ‘हबशी’ बता की रोक लगाने की मांग

पणजी, 7 जून (आईएएनएस)। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने कहा है कि नाइजीरियाई लोगों के भारत में प्रवेश पर केंद्र सरकार को ‘रोक’ लगा देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य को नाइजीरियाई पर्यटकों की जरूरत नहीं है।

नाइजीरियाई लोगों के लिए अपमानजनक शब्द ‘हबशी’ का प्रयोग करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि नाइजीरियाई लोग न केवल गोवा बल्कि देश के अन्य महानगरों में भी समस्याएं पैदा कर रहे हैं।

नाइक ने कहा, “केंद्र सरकार को नाइजीरियाई लोगों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।”

उन्होंने ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप)के नेताओं के साथ भी बेंगलुरू में नाइजीरियाई लोगों की लड़ाई हुई थी।

नाइक ने मांग की कि छात्रों के वेश में रह रहे नाइजीरियाई लोगों की गतिविधियों की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “वे लोग हर जगह समस्याएं उत्पन्न करते हैं। हमें नाइजीरियाई पर्यटक नहीं चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493