वूडी एलेन के कॉन्सर्ट में शामिल हुए अनुपम खेर

न्यूयॉर्क, 7 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि फिल्मकार वूडी एलेन के संगीत कॉन्सर्ट में शामिल होना उनका यहां रहने का एक खास मकसद था।

कॉन्सर्ट में शामिल होने से पहले अनुपम ने ट्वीट किया कि वह वूडी एलेन और एडी डेविस न्यू ऑरलियन्स जैज बैंड के कार्यक्रम में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा, “रोमांचित हूं और वूडी एलेन के कॉन्सर्ट में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। सिनेमा जिनियस न्यूयॉर्क। द कार्लिल होटल।”

अभिनेता ने कॉन्सर्ट की झलक की एक वीडियो भी साझा की थी। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “वूडी एलेन को लाइव देखना न्यूयॉर्क में मेरे रहने का प्रमुख मकसद है। आप सबके लिए कॉन्सर्ट की एक क्लिप।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493