पीबीओसी ने सात दिवसीय रिवर्स रिपर्चेज समझौते (रेपो) के तहत बाजार में 50 अरब युआन नकदी बढ़ाई।
रिवर्स रेपो के तहत पीबीओसी वाणिज्यिक बैंकों से प्रतिभूतियां खरीदता है, जिसके साथ यह शर्त जुड़ी होती है कि उस सौदे के परिपक्व होने पर उसे फिर से बैंकों को बेच दिया जाएगा।
पीबीओसी के बयान के मुताबिक, रिवर्स रेपो 2.25 फीसदी यील्ड पर किया गया।
इसके साथ ही मंगलवार को 120 अरब युआन का रिवर्स रेपो परिपक्व हो गया। इस तरह पीबीओसी ने प्रभावी रूप से बाजार में 70 अरब युआन की नकदी घटा दी।
अंतरबैंक बाजार में मंगलवार को रातभर की अवधि वाली प्रमुख शंघाई इंटरबैंक ऑफर्ड रेट (शिबोर) 0.2 आधार अंक की वृद्धि के साथ दो फीसदी रही।
सात दिनों के ऋण वाली शिबॉर भी 0.3 आधार अंक बढ़कर 2.34 फीसदी रही। वहीं, तीन महीने के ऋण वाली शिबॉर 2.946 फीसदी बरकरार रही।
dharmpath.com dharmpath