उमंग बेदी फेसबुक के भारतीय कारोबार के प्रबंध निदेशक बने

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने उमंग बेदी को भारत के लिए अपना प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। वह भारत में प्रमुख ग्राहकों और क्षेत्रीय एजेंसियों से रणनीतिक संबंध बनाने का काम करेंगे।

बेदी किर्थिगा रेड्डी की जगह लेंगे, जो कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क में कंपनी के मुख्यालय में एक नई भूमिका लेने के लिए अमेरिका वापस जाने वाले हैं।

बेदी ने एक बयान में कहा, “मैं फेसबुक से जुड़कर उत्साहित हूं और भारत में एक प्रतिभासंपन्न टीम के साथ काम करने और अपने प्लेटफार्म पर ब्राडों और एजेंसियों को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद करने की उम्मीद करता हूं।”

बेदी के पास बिक्री और विपणन का करीब दो दशक का अनुभव है। फेसबुक से जुड़ने से पहले वह एडोब में दक्षिण एशिया क्षेत्र के प्रबंध निदेशक थे।

बेदी पुणे विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग स्नातक और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र हैं। बेदी फेसबुक में औपचारिक रूप से जुलाई 2016 से काम करना शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493