एटलेटिको क्लब के कोच बने रहेंगे सिमोन

मेड्रिड, 7 जून (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड क्लब के अध्यक्ष एनरिक केरेजो ने क्लब के प्रशंसकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अर्जेटीना के डिएगो सिमोन क्लब के कोच पद पर बरकरार रहेंगे।

केरेजो ने कहा कि जब तक उनका चार साल का करार पूरा नहीं हो जाता, वह एटलेटिको के कोच बने रहेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अगले फुटबाल सत्र के लिए टीम की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर केरेजो ने सोमवार को कहा कि एटलेटिको एक स्ट्राइकर और कई अन्य विकल्पों की खोज कर रहा है।

केरेजो ने हालांकि, इस संबंध में अर्जेटीना के मिडफील्डर निको गेतान से संभावित चर्चा के बारे में बयान देने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि क्लब को ऐसे स्ट्राइकर की खोज है, जो अधिक से अधिक गोल दाग सके और टीम को ट्रॉफियां जीतने में मदद दे सके।

टीम के फारवर्ड फर्नान्डो टोरेस के करार के विस्तार के बारे में पूछे जाने पर केरेजो ने कहा कि चर्चा चल रही है, आशा है कि इस पर फैसला जल्द आएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493