तुर्की के राष्ट्रपति ने आतंकवाद से लड़ने की प्रतिबद्धता जताई

इस हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल में देखने के बाद राष्ट्रपति ने कहा, “यह आतंकवादी हमले मानवता के खिलाफ हैं और इन हमलों को माफ करने का कोई रास्ता नहीं है। हम अंत तक आतंकवाद के खिलाफ अपने संघर्ष को जारी रखेंगे।”

इस्तांबुल के फातिह जिले में पुलिस शटल बस के पास विस्फोटकों से भरी एक कार में विस्फोट हो गया। पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए हमले में सात पुलिसकर्मियों और चार नागरिकों की मौत हो गई। इस विस्फोट में 36 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

प्रेस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस विस्फोट से कई विश्वविद्यालयों के भवन, इस्तांबुल नगर पालिका मुख्यालय और उस्मान राजवंशीय मस्जिदें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस्तांबुल विश्वविद्यालय की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493