उत्तर कोरिया ने फिर शुरू कीं परमाणु संयंत्र की गतिविधियां

जेनेवा, 7 जून (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों से संबंद्ध परमाणु संयंत्र में फिर से गतिविधियां शुरू कर दी हैं। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने यह जानकारी दी है।

आईएईए के महानिदेशक युकिया अमानो ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह बहुत खेदजनक है कि उत्तर कोरिया ने इस साल किए गए उसके परमाणु परीक्षण के जवाब में लाए गए सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को स्वीकार करने का कोई संकेत नहीं दिया है।”

एफे न्यूज के अनुसार, उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के योंगब्योन परमाणु रिएक्टर की उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों पता चलता है कि इस देश ने पांच मेगावाट रिएक्टर या संवर्धन या पुर्नससाधन का काम फिर से शुरू कर दिया है।”

आईएईए ने अमेरिका स्थित शोध संस्थानों का भी हवाला दिया है जिन्होंने सेटेलाइट तस्वीरों में पाया है कि उत्तर कोरिया ने अपने संयंत्र में काम बहुत बढ़ा दिया है। उन्होंने उल्लेख किया है कि कोयले की आग वाले संयंत्र से पुर्नससाधन की गतिविधियों के लिए वाष्प मुहैया कराई जा रही है।

इसके अलावा अमेरिका के नेशनल इंटेलीजेंस के निदेशक जेम्स क्लैपर ने कहा कि उत्तर कोरिया ने योंगब्योन में अपना रिएक्टर फिर से शुरू कर दिया है और कुछ ही हफ्तों या महीनों में प्लूटोनियम पैदा करने में समर्थ हो जाएगा। परमाणु हथियारों के लिए यह एक प्रमुख सामग्री है।

योंगब्योन रिएक्टर उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से करीब 100 किलोमीटर उत्तर में है। इसी जगह से उसे परमाणु बम में इस्तेमाल किया जाने वाला प्लूटोनियम हासिल होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493