अजीत जोगी ने खुद कांग्रेस छोड़ी : अमित जोगी

रायपुर, 7 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के विधायक बेटे अमित जोगी ने कहा है कि अजीत जोगी एक व्यक्ति नहीं, विचारधारा हैं।

अमित ने कहा, “पिछले 16 सालों में अजीत जोगी देश में, छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ लोगों की अस्मिता और आस्था का केंद्र बिंदु बन चुके हैं। सोमवार को कोटमी में छत्तीसगढ़ की जनता से अनुमति लेकर, जनता के आदेश पर, हजारों लोगों के सामने, जनता की सेवा करने तथा जनता को ‘रमन मुक्त’ छत्तीसगढ़ देने के लिए जोगीजी ने स्वयं अपने आपको कांग्रेस से आजाद कर लिया।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सोनिया गांधी को छोड़कर अजीत जोगी के विरुद्ध कार्रवाई करने के लायक दूसरा कोई नहीं है। उनसे वह पहले से ही अनुमति ले चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493