विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों में शयनयान श्रेणी के अतिरिक्त कोच

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सी.पी. चौहान ने बताया कि अब अतिरिक्त कोच की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है। अतिरिक्त कोच के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कंफर्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

चौहान ने बताया कि 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस में 8 जून को दुर्ग से, 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 8 जून को गोरखपुर से और 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 10 जून को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

चौहान ने बताया कि 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस में 6 जून को गोरखपुर से और 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस में 7 जून को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया गया।

इसी तरह 15008 लखनऊ-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 6 जून को लखनऊ से और 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस में भी 07 जून को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493