महज 5 सेंकेंड में बिके 30000 वनप्लस 3 लूप वीआर हेडसेट

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। वनप्लस ने इस साल गर्मियों में आभासी वास्तविका (वीआर) के माध्यम से अपने नए फोन वन प्लस 3 की लांचिंग से पहले अमेजन के केवल एप पर लगाए गए सेल में महज पांच सेंकेंड में 30,000 लूप वीआर हेडसेट बेच डाले।

कंपनी ने यह भी दावा किया इस सेल में भाग लेने के लिए 10 लाख लोगों ने पंजीकरण किया था।

लूप वीआर हेडसेट्स अमेजन लूप वीर आर पेज पर तीन जून और सात जून को बिक्री के लिए उपलब्ध थे।

वनप्लस इंडिया के महाप्रबंधक विकास अग्रवाल ने एक बयान जारी कर कहा, “वनप्लस 3 के लांच को देखने के लिए लूप वीआर हेडसेट्स पाने की प्रतिक्रिया को देखकर हम स्वाभाविक रूप से उत्साहित हैं।”

वनप्लस ने एएनटीवीआर की साझेदारी में लूप वीआर हेडसेट्स का निर्माण किया है, जो कि पिछले साल लांच किए गए कार्डबोर्ड संस्करण का उन्नत रूप है।

इस साल वनप्लस 3 की लांचिक दुनिया की पहली आभासी वास्तविकता में वैश्विक खरीदारी का अनुभव होगा। वनप्लस 3 की बिक्री अमेजन डॉट इन पर 15 जून को दोपहर 12.30 से शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493