पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने कहा कि कोतवाली सादाबाद के एसआई घनेंद्र शर्मा बीती रात चौ. चरण सिंह चौराहा पर गश्त में थे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि आगरा रोड पर कुंती कोल्ड स्टोर के पास तीन युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं, जिस पर पुलिस दल ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों युवकों को दबोच लिया।
शर्मा ने कहा कि युवकों ने पुलिस को अपना नाम जेवेंद्र, लाबीन मोंगिया और देवा कुंडी बताया है। तीनों शातिरों के कब्जे से तीन तमंचा व छह कारतूस बरामद किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath