मिडफील्डर मोड्रिक क्रोएशिया के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी

जागरेब, 7 जून (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले लुका मोड्रिक को लगातार चौथी बार क्रोएशिया का सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी चुना गया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सोमवार रात अवार्ड जीतने के बाद मोड्रिक ने कहा कि रियल मेड्रिड के साथ यूईएफए चैम्पियनशिप लीग जीतना इस सत्र का सबसे शानदार पल था। उन्होंने कहा कि फ्रांस में होने वाले यूरो 2016 कप से उनको बड़ी उम्मीदें हैं।

उन्होंने यह अवार्ड अपने पूर्व कोच और इस समय इंग्लिश क्लब वेस्ट हेम युनाइटेड के मुख्य कोच स्लावेन बिलिक के हाथों से लिया।

मोड्रिक ने कहा कि अपने पसंदीदा कोच के हाथों से अवार्ड लेना काफी खुशी की बात है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493