अमेरिका से क्षेत्रीय विवादों पर वादा निभाने का चीन का आग्रह

यांग ने कहा कि चीन ने दक्षिण चीन सागर में नौवहन व उड़ान की स्वतंत्रता का हमेशा आदर व संरक्षण किया है और अंतर्राष्ट्रीय कानून के मुताबिक सभी देश इसका फायदा लेते रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर में शांति व स्थिरता सुनिश्चित करने में रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

यांग ने बीजिंग में चाइना-अमेरिका स्ट्रेटेजिक एंड इकोनॉमिक डायलॉग्स के आठवें दौर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की सुरक्षा करना अधिक महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय व समुद्री विवाद को संबंधित देशों के साथ शांतिपूर्ण समझौते व परामर्श से सुलझाया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493