ठाकुर ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि इस मामले में उनके दो चाचा राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव पर जय गुरुदेव संप्रदाय की संपत्ति मामले में अवांछित हस्तक्षेप और इसके लिए अनुचित प्रशासनिक दवाब बनाने के आरोप लग रहे हैं। साथ ही कई डीएम, एसएसपी आदि भी आरोपों के घेरे में हैं, अत: लोगों में विश्वास जगाने के लिए निष्पक्ष जांच अनिवार्य है।
नूतन ने कहा है कि ऐसे में स्थानीय पुलिस तथा आयुक्त (अलीगढ़) द्वारा निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सबूत तेजी से नष्ट किए जा रहे हैं, लिहाजा तत्काल सीबीआई जांच और न्यायिक आयोग के गठन के आदेश दिए जाएं।
dharmpath.com dharmpath