नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह से ही तेज धूप है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दोपहर तक आसमान साफ रहेगा। शाम या रात में धूलभरी आंधी चलने के आसार हैं।”
अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे यहां आद्र्रता 55 प्रतिशत दर्ज की गई।
यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath