संयुक्त राष्ट्र का सीरिया में मानवीय पहुंच पर जोर

संयुक्त राष्ट्र, 8 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने युद्धग्रस्त सीरिया में पूर्ण मानवीय पहुंच की आवश्यकता को फिर दोहराया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने मंगलवार को एक दैनिक समाचार ब्रीफिंग में कहा, “संयुक्त राष्ट्र सीरिया की सरकार से पूर्ण मानवीय पहुंच का अनुरोध करता है, ताकि जून में खाद्य सामग्री के साथ राहत दल को अभावग्रस्त क्षेत्र में भेजा जा सके।”

उन्होंने कहा कि लिखित अनुरोध पांच जून को सीरिया के विदेश मामलों के मंत्रालय को भेज दिया गया है। इसमें विमानों के माध्यम से राहत सामाग्री दराया, डौमा, सरकार नियंत्रित ग्रामीण दमिश्क के माओदामेयह तथा होम्स के अल-वेयर शहरों तक पहुंचाई जाएगी।

सीरिया में मार्च 2011 में शुरू हुए राजनीतिक संकट और सशस्त्र संघर्ष के बाद से अब तक माना जा रहा है कि करीब 2,80,000 लोगों की मौत हो गई, जबकि देश की आधी से अधिक आबादी अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493