लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में बुधवार को सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राज्य के कई जिलों में आंशिक बदली का असर रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री, बांदा का 27.4 डिग्री, इलाहाबाद 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath