समाचार पत्र ‘ला रैजन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मंगलवार को हादसे के बारे में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सोमवार शाम 7.30 बजे पोटोसी डिपार्टमेंट के योकाला शहर में हुई।
पोटोसी के यातायात पुलिस के निदेशक कर्नल एडुआडरे रिवेरा ने बताया कि बस विलाजन कस्बे से राजधानी ला पाज आ रही थी, जिसका ठहराव पोटोसी में भी था।
रिवेरा के मुताबिक, दुर्घटना की सही स्थिति का अभी आकलन किया जा रहा है, लेकिन जांचकतरओ ने हादसे के वक्त बस की गति तेज हो की आशंका जताई है।
पुलिस के मुख्य अधिकारी ने बताया कि प्रतिकूल मौसम में भी उनके जवान 10 घंटों से घायल को बचाने और शवों को निकालने के लिए जुटे रहे।
रिवेरा ने कहा कि फोन कवरेज और पर्याप्त रोशनी की कमी तथा अत्यधिक ठंड पुलिस के कार्यो में बाधा हुई।
कुछ घायलों को पोटोसी में डैनियल ब्रैकोमोंट हॉस्पिटल और पास के लोकल्ला गांव के एक अस्पताल में ले जाया गया है।
हादसे में बचने वाले लोगों का कहना है कि बस ने संभवत: एक नाके को टक्कर मारी, जिसके बाद चालक का नियंत्रण वाहन से खो गया और हादसा हुआ।
dharmpath.com dharmpath