भोपाल, 8 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह गर्मी के साथ उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ इलाकों में आंधी के बीच बौछारें पड़ने के आसार हैं तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभागों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
राज्य की राजधानी भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री, इंदौर का 27.8 डिग्री, ग्वालियर का 29.5 डिग्री और जबलपुर का 29.1 सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, इंदौर का 43.5 डिग्री, ग्वालियर का 44.4 डिग्री और जबलपुर का 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath