गुड़गांव, 8 जून (आईएएनएस)। दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर जा रहे एक ट्रक की एक अन्य ट्रक से हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने इस दुर्घटना की सूचना दी। इसमें एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
इस दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर भारी जाम भी लग गया।
पुलिस का कहना है कि इस दुर्घटना में मारे गए दोनों लोगों और घायल व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
dharmpath.com dharmpath