‘मोहनजोदड़ो’ का पोस्टर जारी

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मोहेनजोदड़ो’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। इसमें ऋतिक बेहद उग्र रूप में नजर आ रहे हैं।

आगामी फिल्म के पोस्टर में ऋतिक गठीले अवतार में नजर आ रहे हैं। ऋतिक युद्धभूमि जैसी दिखती एक जगह पर एक त्रिशूल थामे नजर आ रहे हैं।

ऋतिक ने ट्विटर पर लिखा, “अक्सर सबसे महान लोगों की सबसे छोटी शुरुआत होती है। उनका नाम? केवल सही मायने में कमजोर ही सही मायने में शक्तिशाली हो सकता है। क्या आप तैयार हैं?”

उसके बाद उन्होंने पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्रेम और शक्ति की अभिव्यक्ति..मोहनजोदड़ो का पोस्टर। यूटीवी फिल्म्स, पूजा हेगड़े। ए.आर. रहमान।”

फिल्म में उनका लुक साझा किए जाने से पहले ऋतिक ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें उनकी लुक का खुलासा नहीं किया गया था।

मोशन पोस्टर में लिखा गया, “ब्रिटिश शासन, मुगलों, ईसा, एलेक्जेंडर, बुद्ध और भारत से पहले मोहनजोदड़ो था।”

आशुतोष गोवारिकर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता कालीन प्रागैतिहासिक शहर मोहनजोदड़ो की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है।

फिल्म में पूजा हेगड़े भी हैं। यह 12 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493