नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपद येस्सो नाईक ने यहां बुधवार को कहा कि योग स्वास्थ्य विकारों से छुटकारा दिलाने का एक प्रभावी तरीका है।
श्रीपद ने नेशनल हेल्थ एडिर्ट्स कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह के दौरान कहा, “अधिकांश आधुनिक जीवन से संबंधित स्वास्थ्य परेशानियां दोषपूर्ण जीवनशैली की वजह से होती हैं और योग इन बीमारियों से निपटने का एक प्रभावी उपाय है।”
उन्होंने कहा, “योग के चिकित्सकीय लाभ की विशेषता यह है कि यह चिकित्सकों द्वारा लिखी गई किसी भी अन्य आधुनिक दवा के साथ काम कर सकता है।”
श्रीपद ने कहा, “योग दुनियाभर में मशहूर है और दुनिया के करीब हर हिस्से में पहुंच चुका है। लोग योग को किसी एक या दूसरे रूप में आध्यात्मिक या स्वास्थ्य प्रयोजनों के लिए और तनाव से मुक्ति पाने के लिए करते हैं।”
उन्होंने योग का प्रचार-प्रसार करने वाले योग विद्यालयों की तारीफ में कहा कि पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पिछले साल 21 जून को मनाया गया था, जो इन संगठनों की वजह से सफल रहा।
dharmpath.com dharmpath