इस्लामाबाद, 8 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक कॉलेज के प्राचार्य की अज्ञात लोगों ने बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी।
जियो न्यूज की एक रपट के मुताबिक, हमला क्वेटा शहर के बाहरी इलाके में हुआ। बंदूकधारियों ने अमानुल्लाह अचकजई की कार पर गोलियों की बौछार कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें क्वेटा सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने कहा कि अचकजई काम से जा रहे थे। हमलावरों ने उनकी छाती में 10-12 गोलियां उतार दी।
dharmpath.com dharmpath