काबुल, 8 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने मंगलवार को ड्रोन कैमरों पर इस आशंका से रोक लगा दी कि इसका इस्तेमाल आतंकवादी संगठन निगरानी रखने के लिए कर सकते हैं।
अफगानिस्तान के गृह मंत्री ने कहा कि ड्रोन कैमरों पर रोक का फैसला अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने लिया है।
मंत्री ने सभी मीडिया संस्थानों से ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल नहीं करने की गुजारिश की है और कहा है कि ऐसे उपकरण अपने विशाल कवरेज क्षेत्र की वजह से देश के लिए सुरक्षा संबंधी खतरा पैदा कर सकते हैं।
हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि क्या किसी आतंकवादी संगठन ने सरकार के खिलाफ ऐसे किसी कैमरे का उपयोग किया है या नहीं।
यह फैसला ऐसे समय किया गया है जब देशभर में तालिबानी विद्रोहियों के कारण सुरक्षा की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है।
तालिबान ने अप्रैल में लड़ाई छेड़ने की घोषणा के साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों में हमले तेज कर दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath