यूरो 2016 में कोई भी टीम प्रमुख दावेदार नहीं : थिएरी हेनरी

पेरिस, 8 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी थिएरी हेनरी का कहना है कि इस बार यूरोपिनय फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में किसी भी टीम के बारे में यह नहीं कहा जा सकता कि वह खिताब की दावेदार है।

थिएरी ने कहा कि इस समय यूरोपियन फुटबाल पर किसी भी टीम का खास दबदबा नहीं है।

यूरो 2016 का आयोजन फ्रांस में शुक्रवार से हो रहा है।

बीबीसी के अनुसार, थिएरी ने कहा, “ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस टूर्नामेंट में कोई भी टीम खास पसंदीदा नहीं है। स्पेन एक विकल्प हो सकती है क्योंकि वह मौजूदा विजेता टीम है। हालांकि, मुझे ऐसी कोई टीम नजर नहीं आ रही जिसका कोई खास दबदबा हो।”

आर्सेनल के पूर्व स्ट्राइकर ने यह भी कहा कि 2014 विश्व कप जीतने वाली जर्मनी टीम की आक्रमण पंक्ति बेहतर नहीं है। हालांकि, उनका मानना है कि फ्रांस काफी मजबूत टीम है और वह टूर्नामेंट में आगे जाने का दम रखती है।

टूर्नामेंट में कमजोर टीम के जीत की आशंकाओं के बारे में पूछे जाने पर थिएरी ने कहा कि ग्रीस और डेनमार्क पहले ऐसा कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493