‘द मार्शियन’ के निर्देशक को अमेरिकन सिनेमाथिक अवार्ड

लॉस एंजेलिस, 8 जून (आईएएनएस)। ‘द मार्शियन’, ‘ग्लैडिएटर’ व ‘ब्लैड रनर’ सरीखी अति सफल फिल्मों के निर्देशक रिडले स्कॉट को 30वें अमेरिकन सिनेमाथिक अवार्ड से नवाजा जाएगा।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, रिडले (78) को यह पुरस्कार इस साल अक्टूबर में बेवर्ली हिल्टन में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में उनके दोस्तों व सहकर्मियों के हाथों मिलेगा।

अमेरिकन सिनेमाथिक के अध्यक्ष रिक निसिटा ने एक बयान में कहा, “अमेरिकन सिनेमाथिक इस साल हमारे समारोह में रिडले स्कॉट को 30वें अमेरिकन सिनेमाथिक अवार्ड के प्राप्तकर्ता के रूप में सम्मानित करते हुए बहुत खुश है।”

उन्होंने कहा, “रिडले स्कॉट चलचित्र के इतिहास में महान निर्देशकों में से एक हैं।”

रिक ने कहा कि संगठन एक ‘सच्चे आधुनिक मास्टर को पुरस्कृत’ करने को लेकर ‘रोमांचित’ है।

पूर्व में स्टीवन स्पिलबर्ग, मार्टिन स्कोर्सीज, मेल गिब्सन, टॉम क्रूज, जूलिया रॉबर्ट्स, अल पचीनो, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, मैट डैमन व रीस विदरस्पून को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493