मोदी 5 देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में मेक्सिको पहुंचे

मेक्सिको सिटी, 9 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में गुरुवार को मेक्सिको पहुंच गए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “हैलो मेक्सिको! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूटनीति की एक महत्वपूर्ण शाम के लिए मेक्सिको पहुंच गए हैं।”

मोदी के स्वागत के लिए हवाईअड्डे पर मेक्सिको की विदेश मंत्री क्लॉडिया रूज थी।

मेक्सिको की विदेश मंत्री क्लॉडिया रूज इस साल मार्च में भारत आई थी और उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी।

मोदी मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निटो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता के मुद्दे पर भी वार्ता हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493