जम्मू, 9 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले के राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में चार जवानों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
सेना के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि यह दुर्घटना बुधवार शाम जतवाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। सेना के वाहन से चालक का नियंत्रण हटने से दुर्घटना हुई।
उन्होंने बताया, “यह वाहन अमृतसर से अखनूर जा रहा था।”
ये जवान रायफल प्रशिक्षण सैन्याभ्यास के लिए जा रहे थे।
इस दुर्घटना के बाद पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात एक घंटे के लिए बाधित रहा।
dharmpath.com dharmpath