नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “गुरुवार को आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश/गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।”
दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई।
राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath