तेल अवीव में आतंकवादी हमला, 4 की मौत

इन हमलावरों की पहचान फिलिस्तीनी आतंकवादियों के रूप में हुई है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल पुलसि के प्रवक्ता मिकी रोसेनफील्ड ने बताया कि हमलावरों को पकड़ लिया गया है। इनमें से एक को गोली मार दी गई, जबकि दूसरे को सरोना बाजार में गिरफ्तार किया गया है।

हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इसे जघन्य अपराध और तेल अवीव में हत्या करार दिया है।

उन्होंने कहा, “हम हमलावरों पर हमला करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे और जरूरतमंदों की रक्षा करेंगे।”

घटनास्थल के पास एक कैफे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है। डरे हुए ग्राहक अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागते नजर आ रहे हैं।

घटना के समय सरोना बाजार में मौजूद इजरायली सांसद अमीर ओहाना ने सीएनएन को बताया कि जिस समय यह हिंसा हुई, यहां लोग एक बढ़िया रात गुजार रहे थे।

उन्होंने कहा, “लोग कॉफी पी रहे थे। मैंने एक मेज पर जन्मदिन का केक भी देखा और इसके तुरंत बाद आप उल्टी पड़ी हुई कुर्सियां, टूटे हुए शीशे और हर तरफ खून देख सकते थे।”

रोसेनफील्ड ने बताया, “चारों मृतक इजरायली नागरिक हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493