संयुक्त राष्ट्र की महासागरों को बचाने की अपील

बान ने विश्व महासागर दिवस (आठ जून) पर दिए एक संदेश में कहा, “पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए महासागर का सही स्वरूप में बचा रहना महत्वपूर्ण है।”

महासचिव ने कहा कि स्वस्थ महासागर जलवायु को विनियमित करने के साथ ही मानवों को कई लाभ पहुंचाते हैं। इनमें प्राकृतिक संसाधन, पौष्टिक भोजन और नौकरियां आदि शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि महासागरों की रक्षा के लिए हमें उनकी वर्तमान स्थिति का ज्ञान होना चाहिए है और मानवीय गतिविधियों तथा जलवायु परिवर्तन से उन पर पड़ने वाले प्रभावों को भी समझना चाहिए।

विश्व महासागर दिवस को महासागरों के लिए वैश्विक तौर पर उत्सव मनाने और एक बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करने के रूप में मनाया जाता है। इस साल का विश्व महासागर दिवस का विषय ‘हेल्दी ओशन्स, हेल्दी प्लैनेट’ है, जिसके तहत दुनियाभर में लोग और संगठन महासागरों में प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रयासरत हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493