चीन में सभी स्कूलों के रनिंग ट्रैक की जांच के आदेश

समाचारपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, आदेश बीजिंग के नगर शिक्षा आयोग की ओर से बुधवार को दिया गया, जिसमें पूरा मामला स्पष्ट न हो जाने तक ऐसे नए रेसिंग ट्रैक के निर्माण पर भी रोक लगा दी गई है।

गौरतलब है कि पिछले माह शीचेंग जिले में बीजिंग नं. 2 एक्सपेरीमेंटल स्कूल के बैयुन्लू परिसर में रनिंग ट्रैक पर दौड़ने के बाद कई विद्यार्थियों को नाक से खून बहने, चक्कर आने और खांसी की शिकायत हुई थी। संदेह जताया गया था कि ऐसा रनिंग ट्रैक पर हानिकारक गैज उत्सर्जन की वजह से हुआ है।

इस ट्रैक का नौ महीनों के बाद इस्तेमाल हुआ था। इस सप्ताह हुई जांच में ट्रैक पर बेंजीन पदार्थो और फॉर्मेनडीहाइड की अत्यधिक मात्रा मिली। फिलहाल यह ट्रैक पूरी तरह से ढक दिया गया है।

बीजिंग के फेंगटाइ जिले में भी हाल ही में इसी तरह की घटना सामने आई। यहां एक निजी किंडरगार्टन के खेल के मैदान में इसी तरह की विषाक्तता मिली।

शिक्षा आयोग की ओर से कहा गया है कि अगर शहरों के स्कूलों के रनिंग ट्रैक की जांच में कोई शिकायत मिलती है तो इन सुविधाओं को सीमित किया जाएगा साथ ही गुणवत्ता में कमी के दोषियों को कानून के मुताबिक सजा भी दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493