यूरो 2016 के आयोजक सुरक्षित टूर्नामेंट आयोजन के लिए आश्वस्त

पेरिस, 9 जून (आईएएनएस)। यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के आयोजकों ने कहा कि वे फ्रांस की सरकार, मेजबान शहरों के साथ पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षित टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आश्वस्त हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यूरो 2016 एसएएस के अध्यक्ष जैक्स लैम्बर्ट ने बुधवार को कहा, “मेरा संदेश स्पष्ट है। हमारे पास स्टेडियमों के अंदर और टूर्नामेंट के अन्य आयोजन स्थलों में किसी भी प्रकार के खतरे और हमले होने की कोई सूचना नहीं है।”

लैम्बर्ट ने कहा, “मेरा मानना है कि कई देशों से आए संदेश एहतियातन आए हैं, लेकिन हम लगातार फ्रांसीसी सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हैं। ये एजेंसियां यूरोप में अपने साझेदारों और अन्य स्थलों के साथ संपर्क में हैं।”

पिछले साल नवम्बर में पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों के बाद से ही फ्रांस में 10 जून से 10 जुलाई तक होने वाले टूर्नामेंट की सुरक्षा चिंता का मुख्य कारण बनी हुई है।

पेरिस के कई स्थलों पर हुए आतंकवादी हमलों में 130 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

हाल ही में ब्रसेल्स में हुए बम धमाकों को देखते हुए यूरो 2016 को आतंकवादी हमलों का संभावित लक्ष्य माना जा रहा है और फुटबाल प्रशंसकों से टूर्नामेंट के दौरान सतर्क रहने का आग्रह किया गया है।

यूरो 2016 की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है, जिसमें सबसे पहला मुकाबला ग्रुप-ए में मेजबान टीम फ्रांस और रोमानिया के बीच खेला जाएगा। हालांकि यहां 26 जुलाई तक आपातकाल लागू रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493