पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार में आरा शहर के उप महापौर बसंत सिंह को गुरुवार को कुछ लोगों ने गोली मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “बसंत सिंह सुबह सैर पर जा रहे थे, तभी मोटर साइकल पर सवार कुछ लोगों ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी।”
उन्हें भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा में एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें राज्य की राजधानी पटना भेज दिया गया।
अब वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, परिवहन कारोबारी बसंत सिंह पर यह हमला व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता का नतीजा माना जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विनोद नारायण झा ने कहा कि यह घटना राज्य की गिरती कानून-व्यवस्था का एक और सबूत है, जिसकी अनुमति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने दी है।
dharmpath.com dharmpath