श्रीलंका की विकास दर 5.3 फीसदी रहने का अनुमान

कोलंबो, 9 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में अगले तीन साल में 5.3 फीसदी विकास होगा। यह बात गुरुवार को जारी विश्व बैंक की वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट में कही गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बैंक ने कहा, “मौद्रिक और वित्तीय अनुशासन के बावजूद देश का विकास अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह के कारण अवसंरचना खर्च बढ़ने की वजह से होगा और हाल में लागू की गई नियंत्रित आयात नीति के कारण भी इस साल और 2017 तथा 2018 में भी विकास होगा।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीलंका में सरकारी खर्च बढ़ाए जाने से वित्तीय घाटा और कर्ज का स्तर बढ़ा है। अभी सरकार पर सकल घरेलू उत्पाद का 70 फीसदी से अधिक कर्ज है। इतना ही नहीं, मुख्य उद्योगों की महंगाई बढ़ने और ऋण में हो रही वृद्धि के कारण केंद्रीय बैंक सख्त नीति अपनाने को बाध्य हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका सरकारी राजस्व वसूली में हो रही गिरावट को रोकने के लिए भी कदम उठा रहा है, जिसमें वैट दर को 11 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी किया जाना भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493