पुरानी फिल्मों का डिजिटल संरक्षण किया जाना चाहिए : अमिताभ

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। सेल्युलाइड और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम कर चुके मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बुधवार को भावी पीढ़ियों के लिए फिल्मों के डिजिटल संरक्षण की वकालत की।

अमिताभ से सिनेमा में आए बदलाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हमने ‘फिल्म’ शब्द खो दिया है, इसे भूल गए हैं। यहां कोई फिल्म नहीं, कोई सेल्युलाइड नहीं है। यह बड़ा बदलाव है। हमारे समय में फिल्म बहुत महंगी हुआ करती थीं, इसलिए जब सीन की दोबारा शूटिंग होती थी तो यह हमारे साथ-साथ फिल्म निर्माताओं के लिए बड़ा दबाव था।”

उन्होंने कहा, “अब डिजिटल के साथ लंबे शॉट्स लेने की स्वतंत्रता है। यह आपको एक समय में कई बार शूट करने की स्वतंत्रता देता है।”

अमिताभ यहां अपनी आने वाली फिल्म ‘टीई3एन’ के प्रचार के लिए आए थे।

फिल्म फुटेज के संरक्षण की वकालत करते हुए बिग बी ने कहा, “डिजिटल माध्यम फायदेमंद है क्योंकि यह हमारे पूरे पिछले काम को बरकरार रखेगा।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इसे जल्द से जल्द डिजिटल माध्यम की ओर स्थानांतरित किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “डिजिटल माध्यम प्राकृतिक प्रकाश में शूटिंग की स्वतंत्रता देता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493