जहाजरानी क्षेत्र कौशल विकास प्रयासों को आगे बढ़ाए : गडकरी

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने मंत्रालय के तहत आने वाले संगठनों को ऐसे कौशल विकास समाधान तैयार करने के लिए कहा है, जो युवाओं के लिए कम लागत वाले, रोजगारोन्मुख और गुणवत्ता युक्त हों।

उन्होंने बुधवार को कौशल विकास पर गठित परामर्शदात्री समिति की पहली बैठक को संबोधित किया। गडकरी ने कहा, “कौशल विकास की दिशा में खामियों को पाटने के लिए की जा रही यह कवायद काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से एक करोड़ से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।”

गडकरी ने कहा, “बंदरगाहों की क्षमता विस्तार और आधुनिकीकरण, औद्योगिक कलस्टर की स्थापना, बंदरगाह संपर्क परियोजना और अंतर्देशीय जल परिवहन विकास से जुड़ी परियोजनाओं से कई तरह के रोजगार पैदा होंगे। ऐसे में ऐसे युवाओं को इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाने के लिए दक्ष करना जरूरी है।”

समिति का गठन इस साल अप्रैल में हुआ था। इसका उद्देश्य जहाजरानी मंत्रालय के तहत संगठनों को कौशल के क्षेत्र की कमियों की पहचान करने में मदद करना और कौशल विकास प्रयासों को आगे बढ़ाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493