शिमला में 4 साल बाद विमान सेवा शुरू

शिमला, 9 जून (आईएएनएस)। ‘पहाड़ों की रानी’ शिमला के लिए आखिरकार लगभग चार साल बाद गुरुवार को एक निजी विमान सेवा की नियमित उड़ानें शुरू हो गईं।

राज्य के शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने शिमला से धर्मशाला के पास गग्गल के लिए पहली उड़ान को झंडी दिखाकर रवाना किया।

‘एयर हिमालया’ ने चंडीगढ़-शिमला और चंडीगढ़-कुल्लू के बीच यह विमान सेवा शुरू की है।

समुद्रतल से 2,196 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिमला का हवाईअड्डा ‘जुब्बारहट्टी’ छह सितंबर, 2012 से बंद था। लेकिन, राज्य में कुल्लू और धर्मशाला में स्थित हवाईअड्डों का संचालन हो रहा था।

राज्य सरकार के एक बयान के मुताबिक, नौ सीटों वाला यह विमान शिमला-धर्मशाला-शिमला, धर्मशाला-शिमला-चंडीगढ़ और चंडीगढ़-कुल्लू मार्गो पर हर रोज कम से कम छह उड़ान भरेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493