रूसी एथलेटिक संघ के पूर्व अधिकारी जांच के दायरे में

मॉस्को, 9 जून (आईएएनएस)। रूस की जांच समिति ने रूसी एथलेटिक महासंघ के कुछ पूर्व अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की।

संघ के प्रवक्ता व्लादिमीर मार्किन ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार मार्किन ने कहा, “समिति ने गैर सरकारी संगठन रूसी एथलेटिक संघ में 2009-2013 के दौरान प्रबंधकीय कार्यों में कार्यरत कुछ लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की।”

इन सभी पूर्व अधिकारियों को जांचकर्ताओं द्वारा कार्यालय के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया गया है, जिसके कारण रूस की ‘ट्रैक एंड फील्ड’ टीम के सदस्य अयोग्य ठहराए गए और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित किया गया।

मार्किन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) के कुछ अधिकारियों के संदर्भ में 13 नवम्बर को पेरिस के ग्रैंड इंटेंस कोर्ट से कुछ कानूनी सहायता के अनुरोध से मिली कुछ जानकारी के बाद की गई प्राथमिक जांच पर यह आपराधिक मामला दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493