इस्पात डंपिंग जांच पर चीन ने भारत के विरुद्ध नाराजगी जताई

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। चीन ने गुरुवार को भारत द्वारा चीन के इस्पात उत्पादों पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू करने पर गहरी नाराजगी जताई, जबकि भारत ने पहले ही चीन के इस्पात उत्पादों पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगा दिया है।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय के बयान के मुताबिक भारत ने अप्रैल में चीन से आयात किए जाने वाले हॉट-रोल स्टील कॉयल पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू की है, जो इस साल चीन के विरुद्ध इस तरह की चौथी जांच है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जरूरत से अधिक इस्पात की क्षमता को वैश्विक चुनौती बताते हुए चीन ने कहा कि देशों को इसका एकजुटता से मुकाबला करना चाहिए न कि व्यापारिक उपचारात्मक मार्ग अपनाना चाहिए। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि चीन और भारत को व्यापारिक विवादों से उचित तरीके से निपटना चाहिए।

मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि भारत सरकार विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के अनुरूप उचित और पारदर्शी जांच करनी चाहिए।

भारत की वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन ने गत महीने लोकसभा में कहा था कि एंटी-डंपिंग और एलाइड ड्यूटीज महानिदेशालय ने चीन, जापान, रूस, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और इंडोनेशिया से आयात होने वाले कुछ निश्चित प्रकार के कोल्ड रोल्ड स्टील और हॉट रोल्ड फ्लैट स्टील उत्पादों पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू की है।

भारत ने दिसंबर में आयात घटाने के लिए चीन, दक्षिण अफ्रीका, ताईवान, थाईलैंड और अमेरिका से आयात होने वाले कोल्ड रोल्ड स्टील पर पांच फीसदी से 57 फीसदी तक आयात शुल्क लगा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493