जंग ने दुकान लाइसेंस की बहाली के लिए पद का दुरुपयोग किया : आप

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों ने गुरुवार को उप राज्यपाल नजीब जंग पर दिल्ली में राशन माफिया का समर्थन करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

दोनों विधायकों ने पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति के गठन की मांग भी की है।

बुराड़ी से आप के विधायक संजीव झा ने राशन की एक दुकान के मालिक के रद्द किए गए लाइसेंस को फिर से बहाल करने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जंग को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।

आप नेता ने दावा किया कि दुकानदार ने लाइसेंस बहाल करवाने के लिए 12 लाख रुपये खर्च किए थे।

झा ने कहा, “वह दुकानदार खराब गुणवत्ता का राशन बेचता था। मेरे दखल देने के बाद उसकी दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। लेकिन, दुकानदार उप राज्यपाल के पास गया और उसका लाइसेंस बहाल कर दिया गया। यह उप राज्यपाल के भ्रष्टाचार का साफ मामला है।”

झा ने कहा, “दुकानदार अब खुलेआम दावा कर रहा है कि उसने लाइसेंस वापस हासिल करने के लिए 12 लाख रुपये खर्च किए। हैरानी की बात है कि उप राज्यपाल ने अपने पत्र में मेरे खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।”

मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती ने झा के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा, “उप राज्यपाल ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। उन्हें इस मामले में दखल देने का कोई अधिकार नहीं था। इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की जानी चाहिए।”

इसी बीच, कई आप समर्थकों ने जंग के इस्तीफे की मांग करते हुए दिल्ली विधानसभा परिसर में उनके खिलाफ नारेबाजी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493