अफगानिस्तान में भारतीय सहायताकर्मी का अपहरण

काबुल, 10 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक महिला भारतीय सहायताकर्मी का अपहरण कर लिया।

‘खामा प्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) में काम करने वाली 40 वर्षीया महिला का गुरुवार देर शाम अपहरण कर लिया गया।

फिलहाल किसी आतंकवादी समूह ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अपहरण की यह घटना भारतीय दूतावास द्वारा अफगानिस्तान में रहने वाले और यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए पिछले माह चेतावनी जारी करने के बाद हुई है।

चेतावनी के मुताबिक, “अफगानिस्तान में रहने वाले और यात्रा करने वाले सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि देश में सुरक्षा की स्थिति अत्यधिक अस्थिर बनी हुई है। यहां विदेशियों के खिलाफ आतंकवादी हमले हो रहे हैं और इनके जारी रहने की उम्मीद है। साथ ही यहां अपहरण और बंधक बना लेने का खतरा भी मौजूद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493