एटलेटिको मिनइरो से जुड़े फ्रेड

रियो डी जेनेरियो, 10 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के स्ट्राइकर फ्रेड ने अपने वर्तमान क्लब फ्लूमिनेंसे से एटलेटिको मिनइरो जाने के लिए स्थानांतरण समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ब्राजील के दोनों क्लबों ने इस बात की पुष्टि की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एटलेटिको के अध्यक्ष डेनिएल नेपोमुसेनो ने गुरुवार को क्लब की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, “स्ट्राइकर फ्रेड ने हमारे क्लब के साथ करार कर लिया है।”

फ्रेड फ्लूमिनेंसे से पिछले सात साल से जुड़े थे। इस करार से संबंधित वित्तीय जानकारी नहीं दी गई है।

फ्रेड ने फ्लूमिनेंसे के लिए 288 मैचों में 172 गोल किए हैं। वह 2009 में क्लब के साथ जुड़े थे।

2014 फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जर्मनी से ब्राजील को 7-1 से मिली हार के बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लिया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493