एयर न्यूजीलैंड वर्जिन आस्ट्रेलिया की हिस्सेदारी चीनी कंपनी को बेचेगी

सिडनी, 10 जून (आईएएनएस)। एयर न्यूजीलैंड ने कहा कि वर्जिन आस्ट्रेलिया में वह अपनी अधिकांश हिस्सेदारी करीब 17.24 करोड़ डॉलर में चीन के नानशान समूह को बेच देगी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक वर्जिन आस्ट्रेलिया में एयर न्यूजीलैंड की 25.9 फीसदी हिस्सेदार है। कंपनी इसमें से 19.98 फीसदी हिस्सेदारी प्रति शेयर 0.24 डॉलर मूल्य पर चीनी समूह को बेचेगी। सौदे को हालांकि चीन के नियामक की अनुमति अभी तक नहीं मिली है।

एयर न्यूजीलैंड के अध्यक्ष टोनी कार्टर ने कहा, “नानशान समूह वर्जिन आस्ट्रेलिया के लिए अत्यधिक मजबूत, सकारात्मक और सहायक शेयरधारक होगा।”

नानशान समूह चीन की विमानन कंपनी किंगडाओ एयरलाइन का संचालन करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493